Breaking News

रोहतास में ग्रामीण बैंक में लगी आग:बैंक प्रबंधक बोले- चोर कैश नहीं ले जा पाए, गुस्से में लगाई आग

जिले के शिवसागर प्रखंड मुख्यालय स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार को आग लग ई। सुबह बैंक की शाखा से धुंआ उठता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। शिवसागर थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर को फोन किया। मौके पर पहुंचे प्रबंधक और अन्य कर्मियों ने जब बैंक के अंदर प्रवेश किया, तो वहां सारा फर्निचर जला हुआ था, लेकिन कैश सुरक्षित था।

बताया गया कि चोरी के प्रयास में असफल रहने पर चोरों ने आग लगाई है। बैंक प्रबंधक मणिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह पुलिस द्वारा सूचना मिली कि बैंक से धुंआ निकल रहा है। मौके पर पहुंचा तो देखा कि अंदर का फर्निचर, कंप्यूटर, अन्य मशीन, कागजात जल गए हैं, लेकिन कैश सुरक्षित है।

बैंक के अंदर का सामान जलकर राख।

बैंक के अंदर का सामान जलकर राख।

चोरों ने लगाई आग- बैंक प्रबंधन

बैंक के प्रबंधक ने बताया कि बैंक की जांच करने के क्रम में देखा गया कि चोर ग्रिल टेढ़ा कर शाखा में घुसे थे। उन्होंने कैश रखे लॉकर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। कहा कि काफी कोशिश के बाद जब नहीं खुला तो गुस्से में बैंक में आग लगाकर निकल गए। बैंक में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी चोरी करके ले गए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.