Breaking News

दोस्त की बारात में जा रहे 2 युवकों की मौत:हाजीपुर में वाहन ने दोनों को कुचला

बाइक सवार दो युवक दोस्त की शादी में बारात जा रहे थे। शुक्रवार की रात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना बेलसर ओपी क्षेत्र के मौना पुल के पास की है। दोस्त की बारात बेलसर जा रही थी तभी मौना पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनको रौंद दिया है।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही बेलसर ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार पिता बृजमोहन साह और 30 वर्षीय सरोज पासवान पिता परमेश्वर पासवान के रूप में हुई है। दोनों कुरहनी थाना क्षेत्र के सुधवारा गांव के रहने वाले थे। दोनों दोस्त थे। अपने किसी अन्य दोस्त की बारात में जाने के लिए बाइक से निकले थे। अमन कुमार बारात जाने के लिए मुंबई से अपने घर शुक्रवार को आया था। मृतक अमन कुमार दो भाई में बड़ा था उसकी 8 साल पहले शादी हुई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.