Breaking News

जदयू विधायक के डॉगी की श’व यात्रा..पति-बेटे ने दिया कंधा:बीमा भारती बोलीं-19 साल साथ था; मेरे कृष्णा पर FIR भी हुई थी

पूर्णिया के रुपौली से जदयू विधायक बीमा भारती ने अपने डॉगी की शव यात्रा निकाली। उनके पति और बेटे ने डॉगी को कंधा दिया। हिन्दू रीति रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

गुरुवार को पूर्व मंत्री बीमा भारती के पेट डॉग कृष्णा की मौत हो गई, जिसके बाद अंतिम विदाई देते हुए पूर्व मंत्री और उनके पति अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।

पति और बेटे ने कृष्णा को कंधा दिया।

पति और बेटे ने कृष्णा को कंधा दिया।

विधायक कृष्णा देवी ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।

विधायक कृष्णा देवी ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।

पूर्व मंत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि आज हमारे घर के लाडले कृष्णा हम सभी को छोड़कर परलोक चल गए।2004 में हमारे पति अवधेश मंडल जी उसको लेकर आए थे, और देखते ही देखते वो हम सभी का वफादार बन गया था।

वफादारी इतनी की जब हमारे पति के ऊपर ब्लॉक परिसर में वाद विवाद हुआ था, तो उस दौरान दूसरे पक्षों ने हमारे कृष्णा को भी FIR में नामजद किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.