बोकारो : बोकारो संयंत्र में काम करनेवाले कर्मचारियों को कोरोना वायरस के सं’क्रमण से ब’चाव को लेकर संयंत्र के एचएम (एम) विभाग ने आंतरिक संसाधनों से सैनिटाइजर चैंबर बनाया है। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा यह सैनिटाइजर चैंबर बनाया गया है। शनिवार को बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) अतनु भौमिक की उपस्थिति में सेनेटाइजर चैंबर को इस्पातकर्मियों के इस्तेमाल हेतु समर्पित किया।

कार्मिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते इसे बनाया गया है। काम पर आने वाले और ड्यूटी से वापस घर जाने के दौरान बीएसएल कर्मी इस सैनिटाइजर चैंबर से गुजरेंगे। इस चैंबर से गुजरते ही पूरा शरीर सैनिटाइज हो जाएगा।







Leave a Reply