Breaking News

दरभंगा AIIMS निर्माण कार्य के लिए मिले 309 करोड़:154 एकड़ जमीन है अधिग्रहित

दरभंगा में एम्स का सपना अब धरातल पर आकार लेगा। कैबिनेट की बैठक में एम्स निर्माण के लिए पहले ही राशि जारी के प्रस्ताव पर पहले ही हरी झंडी मिल गई थी। वहीं, अब राज्य सरकार ने 309 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। यह जानकारी दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दी।

राज्य सरकार ने 309 करोड़ रुपए एम्स के लिए आवंटित जमीन पर मिट्टी भराई और समतलीकरण करने के लिए जारी किए हैं। इस राशि से एम्स के लिए आवंटित जमीन पर मिट्टी भराई और समतलीकरण करने का काम किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।

दरभंगा में एम्स के निर्माण के लिए शोभन बाईपास सड़क किनारे करीब 154 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। सरकार की इसी जमीन के अंतर्गत साढ़े 36 एकड़ रैयती जमीन भी अधिग्रहित की गई है। एम्स के लिए सभी जमीन को मिलाकर कुल 189.94 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

एम्स के लिए आवंटित जमीन शोभन बाईपास सड़क किनारे आमस-दरभंगा फोरलेन से केवल 5 किलोमीटर दूर है। यहां आने-जाने के लिए लोग बिना किसी जाम में फंसे आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं, दरभंगा की सीमा पर इसका निर्माण होने से शहर को एक नया विस्तार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में इससे रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.