Breaking News

भागलपुर में प्रेमी पर लगा संबंध बनाने का आरोप:प्रेमिका बोली- संबंध बनाने के बाद बनाई दूरी

भागलपुर में 23 वर्षीय प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामला जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र का है। मामले को लेकर प्रेमिका ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी राहुल कुमार ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया। फिर बाद में उसका अबॉर्शन भी करवाया। लड़के ने उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की ठगी भी की। वहीं, अब प्रेमी साथ रहने से इनकार कर रहा।

प्रेमिका ने बताया कि 32 वर्षीय राहुल ने तीन साल पर पहले घर से भागकर शादी की थी। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से भागलपुर स्थित गोनुधाम शिवमंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद से दोनों बबरगंज में रहते थे। इस दौरान दोनों के बीच कई बार संबंध बना। वहीं, राहुल ने प्रेमिका से होने वाले बच्चे का अबॉर्शन भी करवा दिया।

उसके बाद से ही प्रेमी राहुल उससे दूर भागने लगा था। इस बीच वह लगातार पैसे भी मांगते रहता था। प्यार में आकर प्रेमिका बार-बार उसे पैसे दे भी देती थी। प्रेमिका निजी स्कूल में काम करती है, वहीं प्रेमी बेरोजगार है। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी ने उसे कहा कि अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता।

प्रेमी से धोखा खाने के बाद पीड़ित युवती अपनी फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। वहीं, एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द इस पूरे मामले की जांच करवाकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.