राजधानी पटना में शादी के दौरान एक के बाद एक 6 फायर किए गए। स्टेज पर डांसर्स के बीच 18 सेकंड में 6 राउंड फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ब्लू शर्ट- ब्लू जींस पहले एक शख्स स्टेज पर चढ़ता है। वहां डांस कर रही डांसर्स के चारों तरफ घूमते हुए फायरिंग करता है। चार गोलियां डांसर्स के पैर के पास चलाई गईं।
इस दौरान फायरिंग से डर कर स्टेज पर डांस कर रही दो लड़कियां रुक जाती हैं। दोनों डांसर्स एक साइड होने लगती हैं। एक तो कोने में छिपने लगती है, जबकि फायरिंग कर रहा शख्स पिस्टल दिखाकर उसे नाचने का इशारा करता है।
पहले तस्वीरों में देखिए कैसे ऑर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग की गई…

डांस के दौरान 4 फायरिंग की गई।
2 गोलियां हवा में दागी गईं।
हवा में भी दो गोलियां हर्ष फायरिंग में दागी गईं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी पहचान की है। हर्ष फायरिंग का वीडियो पटना के नकटा दियारा पंचायत का है। फायरिंग करने वाला शख्स इस पंचायत का सरपंच विमल राय है।
फायरिंग के 15-15 सेकेंड के दो वीडियो सामने आए। एक वीडियो में 13 सेकंड में विमल राय ने स्टेज में डांसर्स के बीच 4 फायर किए। दूसरे वीडियो के 5 सेकंड में स्टेज से ही 2 गोली हवा में चलाई गई।



Leave a Reply