Breaking News

मुजफ्फरपुर में एक साथ उठीं माता-पिता, 2 बच्चों की अर्थी:शादी में शामिल होकर कार से लौट रहा था परिवार

मुजफ्फरपुर में एक घर से एक साथ चार-चार अर्थियां उठने पर चीख-पुकार मच गई। मां-पिता और उनके दो बेटों की अर्थी जहां से गुजरी परिजन के साथ-साथ गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

शनिवार को वैशाली में सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी। सभी का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। कलवारी घाट पर अंतिम संस्कार में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया।

पूरा परिवार खत्म

कमलेश महतो के घर पर चारों ओर चीख पुकार मची है। परिजन के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। शनिवार की देर रात कमलेश के बड़े भाई राकेश पोस्टमॉर्टम के बाद शव को लेकर मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव कलवारी पहुंचे। सड़क हादसे में कमलेश का पूरा परिवार खत्म हो गया। जिनमें कमलेश महतो (40), उनकी पत्नी रिंकू देवी (37), बेटा अंकित (16) और अमन (14) शामिल हैं।

चारों का एक साथ कलवारी घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

चारों का एक साथ कलवारी घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

शादी में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

शनिवार को कमलेश अपने परिवार के साथ ससुराल से शादी अटैंड कर अपने घर मुजफ्फरपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वैशाली में पातेपुर थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास उनकी गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में पूरे परिवार सहित गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.