Breaking News

शादी के 15 दिन पहले लड़की को लगी 3 गो’ली:मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 अभी भी फरार

जैतपुर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद गोलियां चलीं। इसमें तीन गोली गांव की ही युवती सपना को लग गई थी। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार अभियुक्त टुनटुन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सपना की 20 मई को शादी होने वाली थी, लेकिन अब वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही।

एसडीपीओ सरैया चंदन कुमासर ने बताया कि खैरा मठ गांव मे गोलीबारी की घटना हुई जिसमें धन्नू साह के लिखित आवेदन के आधार पर कृष्णकांत सिंह, दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ नन्हे और रणविजय नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उदय नारायण सिंह उर्फ टुनटुन फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही। मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक एयर गन, 24 ज़िंदा गोली और एक धारदार हथियार बरामद किया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

बता दें कि युवती को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार पैसे के लेनदेन के विवाद में गांव के ही कृष्णकांत सिंह के बेटे टुनटुन सिंह ने शंकर साह के 40 वर्षीय पुत्र विशुनदेव साह को गर्दन पर धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया था।

अस्पताल में इलाज करा रही लड़की।

अस्पताल में इलाज करा रही लड़की।

घटना से आक्रोशित होकर आसपास के लोग उसके घर के बाहर पहुंच कर हंगामा करने लगे। इसको देखते हुए टुनटुन के घर की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान गांव के ही धन्नू साह की 22 वर्षीय पुत्री सपना को तीन गोली लग गई। सपना की शादी 20 मई को होने वाली है। घटनास्थल पर पुलिस लगातार कैंप कर रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.