मुजफ्फरपुर की लीची काे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू आदि शहराें तक पहुंचाने के लिए रेलवे विशेष व्यवस्था में जुट गया है। इसे लेकर रविवार काे स्थानीय लीची किसानाें के साथ हाजीपुर जाेन व साेनपुर मंडल के रेल अधिकारियाें के साथ वेबिनार हुआ जिसमें रेलवे के माध्यम से लीची भेजने काे लेकर सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।
लीची किसानाें की मांग पर रेलवे ने पवन एक्सप्रेस में इस साल भी एसएलआर और वीपीपी लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि पटना-लोकमान्य तिलक 13201 में भी दानापुर में एक अतिरिक्त पार्सल बाेगी लगेगी। साथ ही पवन एक्सप्रेस में जयनगर से खाली एसएलआर जंक्शन तक लाने की अनुमति ली जा रही है। जंक्शन पर इसमें एक अतिरिक्त वीपीपी भी जाेड़ा जाएगा। इन बाेगियाें में लीची लाेड कर मुंबई भेजी जाएंगी।
दिल्ली, बेंगलुरू समेत अन्य बड़े शहरों में लीची भेजने के लिए भी बढ़ेंगी सुविधाएं
इस बार भी पहले आओ-पहले पाओ वाली व्यवस्था रहेगी
अधिकारियाें के अनुसार बिचाैलियागिरी दूर करने के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था रहेगी। जाे किसान पहले बुक कराएंगे उनकी लीची पहले जाएगी। वहीं, किसानाें ने कहा कि एक वीपीपी लगाने से काफी कम मात्रा में लीची मुंबई जा पाती है। उसमें भी मुंबई में अनलाेडिंग समय से नहीं हाेने के कारण मंडी तक पहुंचते लीची खराब हाे जाती है।
रेल सुविधाओं के अभाव में ट्रकाें से भी लीची भेजनी पड़ती है। किसान बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या पार्किंग शुल्क काे लेकर हाेती है। जितनी बार गाड़ियां आती हैं, उतनी बार शुल्क देना पड़ता है। इसे माफ करने की मांग रखी गई है। इस माैके पर विजय कुमार, माे. अली, राहुल कुमार, अमरेश कुमार, कृष्ण गाेपाल आदि थे।
किसानाें ने वेबिनार में रखीं ये प्रमुख मांगें
- पवन में जयनगर से खाली आए एसएलआर
- 20 से इसमें अतिरिक्त वीपीपी लगाई जाए
- रक्साैल-एलटीटी जनसाधारण प्रतिदिन चले
- छपरा से खुल रही गाेदान एक्स. यहां से चले
- पटना-लाेकमान्य तिलक में भी एक वीपीपी लगे
- लीची लाेडेड वाहनाें का पार्किंग शुल्क माफ हाे



Leave a Reply