बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। 15 मई को उनका दरबार नौबतपुर में लगेगा। 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। दूसरी तरफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का संगठन DSS यानी धर्म निरपेक्ष सेवक संघ एक्टिव हो गया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में सभी धर्मों के बीच का सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश हुई तो धीरन्द्र शास्त्री का घेराव पटना एयरपोर्ट पर ही होगा। अब तेजप्रताप यादव ने अपने संगठन DSS का पुनर्गठन भी किया है। पहले तेजप्रताप यादव संगठन में संरक्षक के पद पर थे, लेकिन अब वे DSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने अपने खासमखास प्रशांत प्रताप यादव को DSS का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। किशनगंज के दानिश इकबाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ये आरजेडी से काफी समय से जुड़े रहे हैं।

प्रशांत प्रताप यादव को बनाया DSS का राष्ट्रीय प्रवक्ता
जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं प्रशांत
बता दें प्रशांत प्रताप यादव छात्र जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र जनशक्ति परिषद का नाम अब जनशक्ति परिषद कर दिया गया है। जब से तेजप्रताप यादव नई सरकार में मंत्री बने हैं, जनशक्ति परिषद की गतिविधियां काफी कम हैं। तेजप्रताप यादव ने प्रशांत को धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता का पत्र सौंपा है। जनशक्ति परिषद का झंडा आदि तेजप्रताप यादव ने पीले और हरे रंग से बनवाया था। पहले इसका चिह्न हाथ से पकड़ा हुआ लालटेन बनाया गया था, लेकिन यह चिह्न राष्ट्रीय जनता दल के चुनाव चिह्न लालटेन से मिलता जुलता था। इसलिए लालू प्रसाद के निर्देश और सुझाव के बाद तेजप्रताप यादव ने छात्र जनशक्ति परिषद का चिह्न बांसुरी रखा। बता दें तेजप्रताप यादव खुद अच्छी बांसुरी बजाते हैं। बांसुरी उनके आराध्य भगवान कृष्ण को भी काफी प्रिय है।

दानिश इकबाल को बनाया है प्रदेश अध्यक्ष



Leave a Reply