Breaking News

बाइक से गर्ल फ्रेंड को घूमना पड़ा महंगा:जमुई में बाईक ऑटो से टकराई,

जमुई में बाइक से अपनी गर्ल फ्रैंड को घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक सहित एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कल्ला चौक के पास घटी है। लक्ष्मीपुर पुलिस के द्वारा तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया।

जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस दौरान तीनों ने पकड़े जाने के डर से अलग अलग बयान देकर गुमराह कर रहे थे। तीनों घायलों की पहचान राजा कुमार, नीतीश कुमार और सुधा कुमारी के रूप में हुई है। सभी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बताए जाते है।

घटना की जानकारी देते हुए घायल नीतीश कुमार के चाचा शंभू कुमार ने बताया कि घर से फोन आया कि एक्सीडेंट हो गया है। भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे। शंभू कुमार में दबी ज़ुबान में बताया कि राजा और सुधा की दोस्ती मैट्रिक एग्जाम के दौरान हुई थी। इसके आगे हम कुछ नही जानते।

वहीं राजा कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट कैसे हुआ हमें पता नहीं। जमुई से घूम कर घर जा रहे थे तभी एक्सीडेंट हो गया। राजा ने बताया कि सुधा मेरी गर्ल फ्रेंड है। वहीं सुधा ने बताया कि राजा क्लासमेट है। डॉक्टर के पास आए थे, क्यों आए थे पता नहीं। वहीं राजकुमार का दोस्त नीतीश कुमार ने बताया कि कोचिंग के बाद तीनों एक ही बाइक से जमुई घूमने आ रहे थे। तभी बाइक एक ऑटो से टकरा गई। नीतीश ने बताया कि राजा और सुधा दोनों आपस में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड है। फिलहाल तीनों का इलाज सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.