Breaking News

मुजफ्फरपुर में 10 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार:2014 में पुलिस अभिरक्षा से हुआ था फरार

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने दस साल से फरार कुख्यात वांछित अपराधकर्मी मो.फिरोज़ को गिरफ्तार कर लिया है। मो.फिरोज़ पुलिस अभिरक्षा से वर्ष 2014 में फरार हो गया था। उसे पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। जहाँ से बस में चढ़ने के दौरान वो मैके से फरार हो गया था। एसटीएफ की विशेष टीम ने मो.फिरोज़ को ज़िले के तुर्की ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी मो.फिरोज़

गिरफ्तार अपराधकर्मी मो.फिरोज़

बता दे कि मो.फिरोज़ ज़िले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर का निवासी है। वर्ष 2014 में नगर थाना की पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे पेशी के लिए कोर्ट लाया गया, जहाँ से मौके का फायदा उठाकर वो फरार हो गया था। इस मामले में कई पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। वर्ष 2014 से ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम कोशिश कर रही थी। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। आज (शुक्रवार) मो.फिरोज़ को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया है। उसका ससुराल तुर्की ओपी क्षेत्र के सकरी सरैया में है।

दिल्ली में कर रहा था काम

मो.फिरोज़ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद अपने ससुराल चला गया। जहाँ कुछ दिनों तक चोरी छिपे रहा। पुलिस कई बार उसकी गिरफ्तरी के लिए उसके ससुराल में छापेमारी की। जिसके बाद वो ससुराल से निकल कर दिल्ली चला गया। दिल्ली में कुछ दिनों तक रहा, लेकिन उसे कोई काम नही मिला। जिसके बाद वो दिल्ली में ही रिक्शा चलाने लगा। जहाँ से पैसा कमा कर वो अपनी पत्नी को भेजता था।

ईद में आया था ससुराल

मो.फिरोज़ कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दिल्ली चला गया था। वो दिल्ली में रहकर रिक्शा चला रहा था। वही से अपनी पत्नी को पैसा भेजते रहता था। बीच बीच मे मुजफ्फरपुर आते रहता था। इस बार ईद में वो मुजफ्फरपुर आया था। वो तुर्की ओपी क्षेत्र के सकरी सरैया अपने ससुराल में चोरी छिपे रह रहा था। जहाँ से उसकी गिरफ्तारी हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्यवाई

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम 2014 से ही मो.फिरोज़ के गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत्त थी। कई बार उसके घर और ससुराल में छापेमारी भी की गई। लेकिन वो हर बार बच जा रहा था। इसी बीच एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि मो.फिरोज़ अपने ससुराल आया हुआ है। जिसके बाद एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में उसे सकरी सरैया से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.