क्या आप यकीन कर सकते हैं कि भारत के पड़ोस में एक ऐसा देश भी होगा, जहां मुस्लिम और दूसरे धर्मों के लोग रहते तो हैं लेकिन वहां केवल बौद्ध मंदिर और मठ हैं. साथ में कुछ हिंदू मंदिर भी लेकिन ना तो कोई मस्जिद है और ना ही चर्च। कई बार मुस्लिम्स ने ऐसा करने की अनुमति चाही लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली.
छोटे से इस सुंदर देश का नाम भूटान है. वहां की कुल आबादी 7.5 लाख के आसपास है. जहां की 84.3 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म मानने वालों की है, लिहाजा वहां बौद्ध मंदिर और मठ बहुतायत में हैं. दूसरे नंबर पर वहां हिंदू आबादी है, जो 11.3 फीसदी हैं. उनके भी वहां मंदिर और धर्म स्थल हैं. कुछ साल पहले खुद भूटान के राजा ने राजधानी थिंफू में काफी शानदार हिंदू मंदिर का निर्माण किया है. भूटान में मुस्लिम आबादी करीब 01 फीसदी है.
अब अगर आबादी और जनसंख्या के लिहाज से देखें भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा क्षेत्रफल में उसके पांचवें हिस्से के बराबर है. लेकिन वहां की आबादी गोवा से ठीक दोगुनी यानि 14 लाख के आसपास है. भारत में केरल एक ऐसा राज्य है जो 38,863 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भूटान (38, 394 वर्ग किलोमीटर) के करीब बराबर है लेकिन वहां की आबादी 3.46 करोड़ है यानि करीब 450 गुना ज्यादा.
भूटान में कुल मुसलमानों की संख्या 5000 से 7000 के आसपास है. लंबे समय से वो वहां पर मस्जिद बनाने की मांग करते रहते हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर वहां कोई मस्जिद नहीं है, ना सरकार ने इसकी अनुमति दी है. इसी तरह से ईसाई धर्म भी वहां लंबे समय से है लेकिन भूटान सरकार ने उन्हें कभी भी चर्च बनाने की अनुमति नहीं दी.



Leave a Reply