मुजफ्फरपुर में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के साहेबगंज – मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग की है। यहां ऑटो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इसमें 5 लोग घायल भी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मोतीपुर पुलिस को दिया।
पीएचसी में भर्ती कराया गया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भेजा है। वहीं, मृतक के शव को मेडिकल भेजने की कवायद की जा रही है। ऑटो साहेबगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो सवार को रौंद दिया। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगो मौके पर पहुंचे। ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमे सवार यात्री भी फंस गए। लोगो ने पुलिस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।
घायलों को रेफर किया गया
वहीं, घटना में दो की मौत भी हो गई है। उसे भी पीएचसी ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की इसमें एक ऑटो चालक और एक 12 वर्ष की बच्ची है। उधर, गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल रेफर किया गया है।
क्या बोले डीएसपी
इस मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया की सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत की बात सामने आई है। मौके पर पुलिस पहुंची है। घटना की जांच की जा रही है। ऑटो सवार कहां से आ रहे थे। कहा जा रहे थे। इसके अलावा, उनमें सवार लोगों के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।
मृतकों मे मोरसंडी गाव के हीरालाल राय की पुत्री गुंजा कुमारी (10) एवं लक्ष्मण राय(45) शामिल हैं। तीसरे मृतक ऑटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा है। वहीं, घायलों में पारू थाना के मोहजामा के मुसाफिर सहनी, अखिलेश साह, मोतीपुर थाना के मोरसंडी के पवन कुमार ,राधिका देवी , दिलीप कुमार , बबलु कुमार शामिल हैं।



Comment here