आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बीजेपी दो खेमों में बंटती नजर आ रही है। एक तरफ बीजेपी के कुछ नेता इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ नेता इसके समर्थन में हैं। विधानसभा में बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में गैर संवैधानिक काम हो रहा है। जबकि पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू ने उनकी रिहाई का स्वागत किया है।
इधर जदयू इसे संवैधानिक प्रक्रिया मान रहा है। जदयू का मानना है कि यह कानून के तहत किया गया काम है। आनंद मोहन का जेल में आचरण ठीक रहा था, इसलिए उन्हें रिहा किया गया है। आज सुबह करीब सवा 6 बजे वह सहरसा जेल से रिहा हो गए हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने फैसले को असंवैधानिक बताया पूर्व मंत्री नीरज सिंह ने इसका स्वागत किया है ।
किसी को छोड़ना कोर्ट का फैसला होना चाहिए- विजय सिन्हा
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधियों को छोड़ना पकड़ना न्यायालय का काम है। सरकार जो काम कर रही, वह सही नहीं है। आनंद मोहन की रिहाई का मामला कोर्ट देखता, सरकार फैसला लेकर उन्माद का माहौल फैला रही है। बिहार में जंगल राज का माहौल बनाने वाले लोग छूट रहे हैं।
आनंद मोहन के साथ-साथ 27-27 अपराधियों को छोड़ना सही नहीं है। 27 मोस्ट वांटेड को छोड़ने को कैसे सही ठहरा सकते हैं। ये जंगलराज की वापसी है। बिहार की जनता सब देख रही है। इन फैसलों से मुख्यमंत्री समाज को भयभीत कर रहे हैं।
पूर्व सांसद की रिहाई का स्वागत है- नीरज सिंह बबलू
वहीं बीजेपी एमएलए और पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू ने आनंद मोहन के रिहाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आनंद मोहन के साथ 26 लोगों को छोड़ा उस पर मेरा सवाल है। जेल में ऐसे कई कैदी बंद है, जिनकी सजा पूरी हो गई है। वह अभी भी जेल में है। सरकार का काम होता था 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन सजा पूरी करने वाले कैदियों को रिहा करते थे। जो अब नहीं हो रहा है।



Comment here