पूर्वी चंपारण में 2 घंटे के अंदर दो जगह से 70 लाख की डकैती हो गई। बुधवार रात दस बजे घोड़ासहन में महिला वार्ड सदस्य के घर 20 लाख की डकैती हुई। फिर आधी रात 12 बजे वहां से 40 किलोमीटर दूर रक्सौल में ईंट भट्ठा के मालिक के घर अपराधियों ने 50 लाख का डाका डाला।
सूचना पर रक्सौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डकैती कर लौट रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने फायरिंग की तो अपराधियों ने पुलिस पर बम फेंका। सुबह SP कांतेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से 7 राउंड फायरिंग की गई। वहीं, डकैती ने 2 बम पुलिस पर फेंका।
वार्ड सदस्य के साथ मारपीट, बाल पकड़कर दीवार में टकराया
पहली डकैती मोतिहारी में महिला वार्ड सदस्य के घर पड़ी। घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में बुधवार रात करीब 10 बजे 15 से 20 की संख्या में आए। इस दौरान 50 हजार रुपए नगद और 20 लाख से अधिक की संपत्ति अपने साथ ले गए। महिला वार्ड पार्षद पिंकी देवी को बंधक बनाकर पीटा।

डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
बोलीं-बाल पकड़कर दीवार से सिर लड़ा दिया
वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने बताया की पूरा परिवार खाना खा कर रात आठ बजे ही सो गया था। इसी बीच दस बजे के करीब छत पर चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर गई तो देखा कि छह से सात की संख्या में डकैत थे। इसी बीच उन लोगों में से एक ने उसने मेरा बाल पकड़ लिया, वहां से घसीटते हुए नीचे लाया। फिर पैसा और चेक मांगने लगा। 50 हजार रुपए मेरे पास कैश थे, वह ले लिया। उसके बाद चेक मांगने लगा, जब मैं बोली की चेक मुखिया जी के पास है। उसके बाद उसने मेरा बाल पकड़, सिर को दीवार से टकरा दिया। उसके बाद वह बेहोश हो गई।



Comment here