पूर्णिया जिला प्रशासन ने 28 अप्रैल को होने वाली BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए बनाए गए एग्जामिनेशन सेंटर में फेरबदल किया है। पूर्व में BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए BBM उच्च विद्यालय को केंद्र बनाया गया था। जिसे अब बदल दिया गया है। अब यह परीक्षा चूनापुर के कौशिक नगर में स्थित SRDAV पब्लिक स्कूल में ली जाएगी। जिला प्रशासन ने केंद्र परिवर्तन को लेकर परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग पटना को पत्र भेज दिया है। इस पत्र में जिला प्रशासन ने आयोग को नये सेंटर की जानकारी दे दी है।
एक ही केंद्र को दो परीक्षा के लिए बनाया गया था सेंटर
जिला प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग पटना को भेजे गए पत्र में बताया कि 28 अप्रैल को BBM स्कूल में औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा होनी है। इसके अलावा इसी सेंटर पर सहायक लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में एक ही तारीख और एक ही सेंटर पर दो परीक्षा का संचालन करने में अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस कारण से BPSC की परीक्षा का केंद्र बदल दिया गया।
दो केंद्रों पर होगा इंटर कंपार्टमेंटल एग्जाम
इंटर की परीक्षा में फेल हो चुके छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाला कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए परीक्षा विभाग ने शहर में दो केंद्र का निर्माण किया है। शिक्षा विभाग ने कंपार्टमेंटल परीक्षा के संचालन के लिए पूर्णिया सिटी स्थित राजा पृथ्वीचंद स्कूल और गुलाबबाग स्थित जवारहलाल नेहरू स्मारक स्कूल को एग्जामिनेशन सेंटर बनाया है। आगामी 29 अप्रैल को यहां 8 हजार छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम लिखेंगे।



Comment here