Breaking News

मोतिहारी में 5 दिन के अंदर दूसरी डकैती:वार्ड सदस्य के घर से ले गए 20 लाख रुपए की संपत्ति, मारपीट भी की

मोतिहारी में महिला वार्ड सदस्य के घर डकैती हुई है। मामला घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार का है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 10 बजे 15 से 20 की संख्या में आए डकैताें ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान 50 हजार रुपए नगद और 20 लाख से अधिक की संपत्ति अपने साथ ले गए।

डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान

डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान

क्या कहती हैं पीड़िता

वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने बताया की पूरा परिवार खाना खा कर रात आठ बजे ही सो गया था। इसी बीच दस बजे के करीब छत पर चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर गई तो देखा कि छह से सात की संख्या में डकैत थे। इसी बीच उनलोगों में से एक ने उसने मेरा बाल पकड़ लिया, वहां से घसीटते हुए नीचे लाया। फिर पैसा और चेक मांगने लगा। 50 हजार रुपए मेरे पास कैस था, वह ले लिया। उसके बाद चेक मांगने लगा, जब मैं बोली की चेक मुखिया जी के पास है। उसके बाद उसने मेरा बाल पकड़, सिर को दीवार से टकरा दिया। उसके बाद वह बेहोश हो गई।

वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने दी पूरे मामले की जानकारी

वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने दी पूरे मामले की जानकारी

क्या कहते हैं वार्ड सदस्य के पति

वार्ड सदस्य पिंकी देवी के पति राजू ने बताया की वह बाहर से आया था। थकान के कारण जल्द ही सो गया। साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच डकैतों ने हमला किया। घर में रखा जेवर, मेरे एक लाख 58 हजार रुपए और पत्नी का 50 हजार रुपए नगद ले गए। घटना की सूचना के दस मिनट के अंदर ही घोड़ासहन पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक डकैत फरार हो गए। इससे पहले भी 21 अप्रैल को इसी गांव में जाप नेता अभिजीत सिंह के घर डकैती हुई थी। इस दौरान 20 लाख से अधिक की संपत्ति ले गए थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.