Breaking News

आनंद मोहन की वजह से 3 कैदियों का ‘दूसरा जन्म’:बक्सर सेंट्रल जेल से बाहर आकर कहा- मौत के बाद ही निकलते…मान लिया था

पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई के लिए कानून में बदलाव होने के बाद बक्सर सेंट्रल जेल से भी पांच कैदियों की रिहाई होनी थी। कारा विभाग के द्वारा इसका आदेश जारी किया गया था। लेकिन केवल 3 कैदियों की रिहाई ही हो सकी।

रामाधार राम को इसलिए रिहाई नहीं मिल सकी, क्योंकि उन्होंने 7000 रुपए का जुर्माना नहीं जमा किया था। उन्हें एक माह 15 दिन और जेल में गुजारने होंगे। लिस्ट में शामिल पतिराम राय नामक कैदी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी रिहाई की खुशी महसूस भी नहीं कर सके।

मुक्त कारागार अधीक्षक कुमारी शालिनी ने बताया कि सिमरी निवासी पतिराम राय हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे। उनकी उम्र करीब 93 वर्ष हो गई थी। कारा एवं सुधार विभाग को उनकी रिहाई के लिए पहले ही पत्र लिखा गया था। ऐसे में जब राज्य सरकार ने 14 वर्ष से अधिक सजा भुगत चुके कैदियों की रिहाई की घोषणा की तो उसमें पतिराम राय का भी नाम था। लेकिन पिछले साल के नवंबर माह में ही उनका निधन हो चुका है।

अच्छे व्यवहार के कारण मुक्त कारागार में डाल दिए गए थे तीनों कैदी।

अच्छे व्यवहार के कारण मुक्त कारागार में डाल दिए गए थे तीनों कैदी।

रिहाई को मान रहे हैं दूसरा जन्म

सेंट्रल जेल से रिहा हुए तीनों कैदियों ने अपनी रिहाई को दूसरा जन्म माना है। बताया कि वह मान चुके थे कि अब उनकी मौत के बाद ही यहां से रिहाई होगी। बताया कि झगड़े के दौरान हत्या हो जाने, बागीचे में आम तोड़ने के दौरान मारपीट में मौत हो जाने जैसे मामलों में वह आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे।

अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें मुक्त कारागार में तो डाल दिया गया था। लेकिन उम्मीद नहीं थी कि उनकी रिहाई हो सकेगी। सभी ने कहा कि सरकार ने आनंद मोहन के प्रति जो दरियादिली दिखाई, उसके साथ ही हमलोगों का भी कल्याण हो गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.