Breaking News

पूर्णिया में अगलगी में 4 मवेशी जले:दो घरों में अचानक लगी आग, नकदी, सामान भी जलकर राख

सदर थाना क्षेत्र के पतिलवा गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से दो परिवारों के दो घर जलकर राख हो गए। मो. शमशेर एवं मो. सरफराज के घर में लगी थी। अगलगी की इस घटना में घर में रखे अनाज, नगदी, कपड़ा और बाहर बंधी चार बकरी जलकर राख हो गई। एक गाय पूरी तरह झुलस गई।

अगलगी की घटना के बारे में मो. शमशेर एवं मो. सरफराज ने बताया कि मंगलवार देर रात अचानक की आग की लपटें देखी गईं। वे जबतक कुछ समझ पाते तब तक आग दो घरों को अपने चपेट में ले चुकी थी। उन्होंने बताया कि वहीं घटना को लेकर पंचायत के सरपंच अफरोज आलम ने घटना की जानकारी पूर्णिया पूर्व के अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार एवं सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मुन्ना कुमार ने संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट अविलंब सौंपने को कहा। अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा मिलेगी। वही सदर पुलिस भी घटनास्थल का पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.