मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह घर से निकलकर भुईया बाबा के पूजा में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करने में एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा पट्टी की है।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर जुटे लोगो ने बच्चे को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहा रास्ते में ही बच्चे ने अपना दम तोड दिया। वही, लोगो ने घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामले में थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया की घटना की सूचना मिली है।
सूचना के आधार पर घटना की छानबीन की गई है। परिजन के तरफ से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान दीघरा निवासी जितेंद्र झा के 11 वर्षीय पुत्र युवराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की युवराज घर का इकलौता चिराग था। उसका घर सड़क किनारे था। सड़क के पार दूसरी तरफ भुइया बाबा का पूजा हो रहा था। वह उसी में शामिल होने के लिए घर से निकला था।
सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जब तक लोग पहुंचे वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से परिजन बच्चे को अस्पताल में ले गए। जहा रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।



Leave a Reply