Breaking NewsDELHI

बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल बोले- PM ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया

DESK : देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक खत्म हो गई है. ज्यादातर CM लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखे और उन्होंने पीएम मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की बात भी कही
बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को लेकर एक ट्वीट किया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला लिया जा चुका है. केजरीवाल ने ट्वीट में कहा है कि पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया. 


केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है.’आज, भारत की स्थिति कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर है क्योंकि हमने पहले ही लॉकडाउन शुरु कर दिया था. अगर इसे अभी रोक दिया जाता है, तो सभी लाभ खत्म हो जाएंगे.’ हालांकि प्रधानमंत्री की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.,
बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में  21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. लेकिन देश में कोरोना  वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है. अब तक देश में 240 से अधिक लोगों की मौत कोरोना से हो गई है तो वहीं 7400 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.