BIHARBreaking NewsCRIMESITAMARHISTATE

सीतामढ़ी के रीगा में नाबालिग युवती की दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या, श’व को पेड़ से लटकाया, जानें…

पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर पूर्वी गांव स्थित आम के बगीचे में 14 वर्षीय नाबालिग युवती का फंदे से ल’टका श’व मिलने से स’नसनी फैल गई। साथ ही देखते ही देखते खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। जानकारी के अनुसार पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के नरेश यादव की 14 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी की दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या कर गांव के ही आम के बगीचे में श’व को फंदे से लटका दिया। मृ’तक के पिता नरेश यादव ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार की देर रात्रि खाना खाकर सब परिवार सोने चले गए, तकरीबन 12 बजे रात्रि अचानक से संजना घर से गायब हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला सुबह 4:30 बजे लोगों ने सूचना दी कि आम के बगीचे में संजना का श’व है।

सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। संजना की मां शांति देवी पिता नरेश यादव समेत सभी का रो रोकर बु’रा हाल है। संजना छह बहन में सबसे बड़ी थी। इस बार ही उसने दसवीं की परीक्षा दी थी। पिता ने रिजल्ट आने के बाद संजना की शादी करने की सोची थी।
घटना की सूचना के बाद पुनौरा थानाध्यक्ष दिनेश राम समेत अन्य दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं संजना के पिता ने गांव के ही रामप्रीत राय के पुत्र लड्डू लाल कुमार समेत अन्य तीन को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया है। संजना के पिता ने बताया कि गांव के ही लड्डू लाल कुमार समेत अन्य तीन ने मिलकर मेरी बेटी के साथ दु’ष्कर्म किया एवं नि’र्मम ह’त्या कर दी। वहीं हत्या को आत्मह’त्या का रूप देने के लिए शव को आम के पेड़ से ल’टका दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक लड्डू लाल कुमार संजना के साथ शादी रचाने के लिए पहले से ही दबाव बना रहा था।
घ’टनास्थल पर पहुंचे पुनौरा थानाध्यक्ष को श’व लेने के लिए वि’रोध का साम’ना करना पड़ा। संजना के पिता एसपी अनिल कुमार को बुलाने की बात पर अड़े रहे। समझाने-बुझाने के बाद शव को पोस्टमा’र्टम के लिए भेजा गया।
थाना अध्यक्ष दिनेश राम ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरो’पियों की गि’रफ्तारी कर न्यायिक हि’रासत में भेज दिया जाएगा।

Input: hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.