Breaking News

‘तो कह दीजिए न कि मुझे मिट्टी में मिला दे’, सम्राट चौधरी को CM नीतीश का जवाब, कहा-बुद्धि नहीं है..

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देंगे. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि वे मिट्टी में मिला देंगे तो उनसे कह दीजिए कि जहां मिट्टी में मिलाना है मिला दें. वहीं सीएम ने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी को बुद्दि नहीं है, इसलिए बिना मतलब का बात बोलते रहते हैं.

दरअसल सीएम नीतीश कुमार आज वीर कुंवर सिंह की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी को जवाब दिया. नीतीश कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर कहा कि ऐसा है तो मिट्टी में मिला दे मुझे फिर. नीतीश ने कहा कि बताइए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल मेरे लिए किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि यह सब जो लोग बोलता है उसका कोई मतलब है क्या? हम कभी इस तरह की बात बोलते हैं? ऐसी बात कोई करता है तो समझ लीजिए कि बुद्धि नहीं है. जो मन करे बोले और जहां करना है कर दो, जो इच्छा है करो.

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-5750687409537708&output=html&h=300&adk=855254298&adf=719699823&pi=t.aa~a.829776362~i.7~rp.4&w=360&lmt=1682238408&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=9425127207&ad_type=text_image&format=360×300&url=https%3A%2F%2Flivecities.news%2Fbihar%2Fso-tell-me-not-to-mix-me-in-the-soil-cm-nitishs-reply-to-samrat-chaudhary-said-no-intelligence%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=275&rw=330&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&adsid=ChAI8K6TogYQ9L2SjKP7m8ggEj0A-NkYEsoXnXwdtOigBMgtgOJR9q1aECpToWDBEoav2RalYtNkYKOKtJTKD4aphBIyvNBUEq8nj35hIGrn&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTIuMC4wIiwiIiwiSW5maW5peCBYNjgyMSIsIjEwMy4wLjUwNjAuMTI5IixbXSx0cnVlLG51bGwsIiIsW1siLk5vdC9BKUJyYW5kIiwiOTkuMC4wLjAiXSxbIkdvb2dsZSBDaHJvbWUiLCIxMDMuMC41MDYwLjEyOSJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxMDMuMC41MDYwLjEyOSJdXSxmYWxzZV0.&dt=1682238408234&bpp=6&bdt=1352&idt=-M&shv=r20230418&mjsv=m202304170102&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Dfd4c9ceb760da755-2264736db7dc00db%3AT%3D1679737405%3ART%3D1679737405%3AS%3DALNI_MaRo7oVfnO1nQ1P7eHR1xdt9gEqxA&gpic=UID%3D00000be06eecb753%3AT%3D1679737405%3ART%3D1682238331%3AS%3DALNI_MYb4kwfwiPi_U0HEyoGCvuAZ6h26Q&prev_fmts=0x0&nras=2&correlator=2037102620976&rume=1&frm=20&pv=1&ga_vid=924927191.1679737405&ga_sid=1682238408&ga_hid=273190319&ga_fc=1&ga_cid=1176638024.1681301017&u_tz=330&u_his=41&u_h=800&u_w=360&u_ah=800&u_aw=360&u_cd=24&u_sd=3&dmc=8&adx=0&ady=1102&biw=360&bih=668&scr_x=0&scr_y=0&eid=44759875%2C44759842%2C42532186%2C44759926%2C42532090%2C31074024%2C31061691%2C31061692&oid=2&pvsid=1417672934081509&tmod=629747701&uas=0&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Flivecities.news%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C360%2C0%2C360%2C668%2C360%2C668&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&ifi=2&uci=a!2&btvi=1&fsb=1&xpc=MpwuYuBbDk&p=https%3A//livecities.news&dtd=44

वहीं विपक्षी एकता के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ई सब चीजवा के बारे में अभी पूछने की क्या जरूरत है, सब कर लेंगे तो बता देंगे. बीजेपी का लोग फालतू बात बोलते रहता है. हम तो सभी को एकजुट करने में लगे हुए हैं. सीएम ने कहा कि हम शुरू से इस बात को कहते आ रहे हैं कि हमारी कोई इच्छा नहीं है. हम अपने लिए नहीं बल्कि पूरे देश के हित की बात सोच रहे हैं. अभी तो सब देश का इतिहास बदलने के चक्कर में लग गया है. जो इतनी बड़ी आजादी की लड़ाई हुई उसके बारे में नई पीढ़ी के बच्चों को पता होना चाहिए.

बता दें कि शनिवार को BJP प्रदेश कार्यालय में भामाशाह जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि भाजपा नीतीश कुमार की तरह पलटी नहीं मारती है. नीतीश कुमार भाजपा के कंधे पर बैठकर बिहार की सत्ता तक पहुंचते रहे. लेकिन वे अब पलटीमार चुके हैं. साथ ही उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में सरकार आतंवादियों और माफियाओं को मिट्टी में मिला रही है उसी तरह अगले चुनावों में नीतीश को राजनीति रूप् से मिट्टी में मिला देने का संकल्प लेना है.

Input : LiveCities

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.