मोतिहारी में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष सह ठेकेदार की पत्नी के नंबर पर फोन करके 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। मामला 16 अप्रैल का है, जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया गया कि पैसे नहीं देने पर उनको एके-47 से मारने की भी धमकी दी गई थी।
फोन आने के बाद पैक्स अध्यक्ष ने तुरंत ही थाना में आवेदन दे कर सुरक्षा की गुहार लगाई। रंगदार द्वारा फोन पर धमकी देने के बाद से पैक्स अध्यक्ष का पूरा परिवार दहशत में है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस रंगदारी के मामले की छानबीन में जुट गई। पहाड़पुर प्रखंड के सिसवा पश्चिमी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह ने बताया कि वह नगर थाना क्षेत्र के अगरवा वार्ड नंबर 38 में रहते हैं।
16 अप्रैल को उनकी पत्नी के नंबर पर वीडियो कॉल आया। कॉल उठाने के बाद रंगदार गाली देने लगा, जब पत्नी बोली कि गाली क्यों दे रहे तो उसने कहा कि तुम्हारा पति बहुत बड़ा नेता बनता है। उसे कहो होश में रहे और उसे 10 लाख रुपए रंगदारी भिजवा दो नहीं तो एके 47 से भून देंगे। वह साइट पर थे। बेटे ने फोन करके घटना के बारे में बताया तब आकर नगर थाना में उसी दिन आवेदन दिया। मामले की नाच करने के बाद आज प्राथमिकी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं अप्रैल 2021 में भी अपराधियों ने मुझे रंगदारी की मांग की थी, उसमें आज तक पुलिस कुछ नहीं कर पाई।
नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।



Leave a Reply