Breaking News

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी ईद की बधाई

पटना: राजधानी पटना में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादवनेदेश और राज्यवासियों को ईद उल फितर एवं जुमे की विदाई की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि ईद का दिन रोजेदारों को खुदा-ए-ताला ने इनाम के रूप मे दिया है. इस तपिश के मौसम में रोजेदारों ने पूरे एक माह रमजान का रोजा एवं इबादत कर खुदा की खुशनुदी हासिल करने का प्रयास किया है.

उन सभी लोगों के लिए खुदा आपकी इबादत, रोजा, नमाज और गरीबों की खिदमत को कबूल करे. आप सभी लोगों के इबादत से वसीले से खुदा ए ताला की रहमतें आलम ए इंसानियत पर बरसे. इसके साथ ही इंसान के बीच प्रेम, सदभाव और भाईचारा के रिश्ते मजबूत हो सके. हर तरफ अमन, शांति और सद्भाव कायम रहे.

डिप्टी सीएम ने कहा कि नफरत का कारोबार करने वालों का हौसला पस्त हो. उनके नापाक इरादे नाकाम हो सके. इस खुशी के मौके पर अपने आस- पड़ोस के लोगों एवं गरीबों को भी इस खुशी में शामिल करें. इस त्योहार का मतलब ही है कि आपस सौहार्द और मिलजुलकर पूरी शांति से मनाएं. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने एक बार फिर से सभी लोगों को ईद की मुबारक पेश किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.