Breaking News

मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिस ने कार सवार को पी’टा:कॉलर पकड़कर जीप के पास ले जाने के बाद बरसाए थ’प्पड़

मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिस का कार सवार को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चांदनी चौक ओवरब्रिज के समीप का है। जहां ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच करते हैं। इसी जगह पर सीट बेल्ट को लेकर एक कार सवार पुलिस से उलझ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर माजूद दारोगा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी।

वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है। वहां पर पदाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। एक वर्दीधारी एक व्यक्ति का कॉलर पकड़कर धकेलते हुए जिप में सटा देता है। वहां पर कुछ लोग भी मौजूद हैं। जिप में सटाकर उसे जोड़दार थप्पड़ मारा जाता है।

इस घटना को एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद सात सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, कार सवार बाद में चला जाता है। इधर, मामले में ट्रैफिक थाने के थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कार सवार ने गलत भाषा का प्रयोग किया था। पदाधिकारी पर गलत टिप्पणी की थी। जिसके कारण विवाद बढ़ गया था। हालांकि, घटना को लेकर किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। उनके पास किसी भी तरह का वीडियो भी नही मिला है। उन्होंने कहा की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.