Breaking News

एईएस से जंग जारी:बच्चों के लिए काफी घातक, बीमा’री का लक्षण दिखे तो तुरंत पहुंचाएं अस्पताल

हर वर्ष गर्मी में बच्चाें पर कहर बरपाने वाली एईएस से बचाव के लिए डीएम प्रणव कुमार ने जिले के 10 लाख परिवाराें के लिए चिट्ठी लिखी है। अपनी इस चिट्ठी में उन्हाेंने जिलेवासियाें से अपने बेटे-बेटियाें की तरह ही समाज के बच्चाें की जान बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। कहा है कि एईएस बच्चाें के लिए काफी घातक है। गर्मी बढ़ते ही हर साल अप्रैल से जून तक यह बच्चाें पर कहर बन कर आती है। ऐसे में अपने बच्चाें के साथ-साथ आसपास के बच्चाें का भी ख्याल करें।

उन्हें धूप में खेलते-घूमते देखें ताे घर भेजवा दें। किसी बच्चे में सिरदर्द, तेज बुखार, अर्द्धचेतन, मिर्गी, पहचानने की क्षमता की कमी जैसे लक्षण दिखे ताे उसे तत्काल अस्पताल भेजवाएं। इसके लिए सरकार की ओर से 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। डीएम का यह पत्र सभी आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, शिक्षकाें के माध्यम से प्रभावित इलाकाें में घर-घर पहुंचाया जाएगा। डीएम के संदेश काे पढ़कर सुनाया जाएगा।

एईएस से बचाव को लेकर जागरूकता और प्रचार कार्यक्रम की डीडीसी ने की समीक्षा

एईएस पर प्रचार-प्रसार और चल रहे जागरूकता कार्यक्रम की डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रखंड के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। अपना पूरा ध्यान प्रचार-प्रसार, चल रही जागरूकता, मरीज प्रबंधन और डॉक्टरों की ड्यूटी पर केंद्रित करने के लिए कहा। कहा कि किसी भी हाल में गोद ली गईं पंचायताें का प्रतिवेदन प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्रखंड स्तर पर बीएल टीएफ की बैठक प्रत्येक मंगलवार जरूर की जाए।

इधर, तेज बुखार पीड़ित एक बच्चा कटरा पीएचसी में भर्ती

कटरा की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-239 से एक बच्चे को कटरा पीएचसी में वहां की आंगनबाड़ी सेविका ने भर्ती कराया। उसका इलाज तुरंत ही वहां शुरू कर दिया गया। उसे मंगलवार की रात से तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द था। इलाज के बाद बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.