गर्मी शुरू होते ही मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बीते दिनों दो बच्चों में पुष्टि हुई थी। आज फिर एक बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई है। उक्त बच्चा ज़िले के मीनापुर प्रखंड का है। इसके साथ ही पीलिया, डायरिया, जुकाम, खांसी से भी बच्चे पीड़ित हो रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

अस्पताल में भर्ती बच्चे।
सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए टीम को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी टीम को एक्टिव कर दिया गया है। आशा के द्वारा प्रतिदिन विजिट किया जा रहा है। कहीं भी कोई बच्चा चमकी बुखार या एईएस से पीड़ित दिखाई देता है, तो त्वरित रूप से नजदीकी सेंटर में भेजने का आदेश दिया जा चुका है। एक मामला और आया है। कुल बच्चों की संख्या बारह हो गई है। एक केस मोतिहारी के पूर्वी चंपारण का था। दूसरा सीतामढ़ी ज़िले का था। सभी ठीक हैं।
बच्चों का रखें ख्याल
चिकित्सकों के मुताबिक, छोटे बच्चे हर चीज नहीं मांग सकते। ऐसे में बड़ों को ही उनका ख्याल रखना होता है। गर्मी में उन्हें उबालकर पानी दें, जिससे वह डायरिया से बचेंगे। इसके साथ ही यदि डायरिया या दस्त की शिकायत है, तो ओआरएस दिया जा सकता है। अधिक से अधिक पानी पिलाते रहें। घर में साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। इन दिनों में मच्छर भी पनप जाते हैं। ऐसे में बच्चों का बचाव जरूरी है।
डॉक्टर के संपर्क में रहें
यदि कोई भी दिक्कत हो, तो तुरंत डाक्टर को दिखाएं। कुछ लोग डॉक्टर को दिखाने में लापरवाही बरतते हैं। तब तक काफी देर हो जाती है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. M N कमाल का कहना है कि गर्मी की वजह से ओपीडी में मरीजों की आवक बढ़ गई है। अधिकतर बच्चों में बुखार, डायरिया और पीलिया की बीमारी मिल रही है।



Comment here