Breaking News

मुजफ्फरपुर में बर्ड फ्लू को लेकर अल’र्ट:भागलपुर में पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी किया

बिहार के भागलपुर और बांका जिले में बर्ड फ्लू की जानकारी के बाद अब बिहार में पशुपालन विभाग अलर्ट पर है। इसे लेकर मुजफरपुर जिला के सभी पोल्ट्री फार्म और लेयर फार्मिंग वालो पर नजर रखी जा रही है।

बता दे कि बिहार के भागलपुर जिला में बर्ड फ्लू के केस की पुष्टि हुई है। उसके बाद अन्य जिले में भी इसके तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग अलर्ट पर रखा गया है। विभाग के कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अब तक किसी पोल्ट्री फार्म में केस की पुष्टि नहीं हुई है। अब तक कोई भी मामले में इजाफा नही हुआ है।लेकिन इसको लेकर के सभी जिला को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। सभी संचालक को पशुपालन विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

भागलपुर में बर्ड फ्लू के मामले आने के बाद से बिहार में तेजी से इसके फैलने की आशंका को लेकर बिहार राज्य की पशुपालन विभाग ने इसको लेकर के एलर्ट जारी किया है। जिसके बाद से राज्य ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए सभी जिला मुख्यालयों को इसे लेकर निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए है।

मामले की जानकारी देते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुधेंदू ने बताया की पास के जिला में मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से हमलोग भी अलर्ट पर है। इसको लेकर कोई भी संदिग्ध मामले आने के बाद सैंपलिंग लेने के काम में तेजी लाई जाएगी। अभी कोई भी परेशानी वाली बात नहीं है।

विशेष रूप से लेयर फार्मिंग और पोल्ट्री फार्म हाउस के लिए निर्देश दिए गए हैं। वही इसको लेकर अब विभाग के द्वारा जारी निर्देश का पालन कराया जा रहा है। साथ ही हम भी अलर्ट पर है। हमलोग हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.