BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

#BreakingNews: मुजफ्फरपुर में डॉक्टर पुत्र की बे’रहमी से गला रे’त निर्मम ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस…

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : पूरी दुनिया पर कोरोना नामक महामा’री से मानवीय जीवन पर सं’कट के बादल छाये हैं, लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है, जिले को सील कर दिया गया है. इस बीच के मासूम की निर्मम ह’त्या कर दिए जाने की खबर प्राप्त हुई है. जानकारी मिलते ही इलाके में स’नसनी फैल गई. कथैया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद मौके पर पहुँच परिजनों से जानकारी लेते हुए छानबीन में जुटे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार हरदी निवासी एमबीबीएस डॉक्टर गुड्डू ठाकुर का 8 वर्षीय पुत्र शुक्रवार की शाम अपने घर का सामने ही बच्चों के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहा था. लगभग 8 बजे वह संदेहास्पद परिस्थितियों में घर के दरवाजे के पास से गायब हो गया.

कथैया पुलिस को तत्क्षण इसकी जानकारी देते हुए बच्चे के अपहरण की आशंका जताई गई. सूचना के आलोक में का’र्रवाई करते हुए कथैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल बल के साथ देर रात तक तलाशी अभियान चलाते हुए जाँच पड़ताल की पर कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई.
आज शनिवार सुबह पुनः तलाश करने के दौरान डॉ. गुड्डू के घर से महज 300 मीटर की दुरी पर उत्तर दिशा में स्थित एक चौर से बच्चे का श’व बरा’मद किया गया. श’व मिलते ही परिजन बदहवास हो गए, चीख पुकार म’च गई. बच्चे के गर्दन पर पीछे की तरफ किसी धारदार हथियार से रे”त कर ह’त्या की आशंका जताई जा रही है. कथैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी की बात से इंकार किया है. परिजन बदहवास हैं और बेहोश हो जा रहें हैं, होश में आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु एसकेएमसीएच भेजने की का’र्रवाई की जा रही है.


जानकारी के अनुसार स्थानीय डॉक्टर गुड्डू ठाकुर कथैया के प्यारेपुर में ही निजी प्रैक्टिस करते हैं. उन्होंने अभी तक किसी पर भी ह’त्या की आशंका नहीं जताई है. मासूम बच्चे की ह’त्या के बाद इ’लाके में स’नसनी फैल गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.