भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव में मंगलवार की देर शाम जहर खाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव निवासी शिव कुमार साह का पुत्र चितरंजन कुमार(28) के रूप में हुई है।
घरेलू विवाद को लेकर चितरंजन काफी परेशान था। बुधवार की देर शाम भी घरेलू विवाद को लेकर परिवार वालों से झगड़ा हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत काफी बिगड़ गई, आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां उर्मिला देवी दो भाई मंटू कुमार,सूरज कुमार व दो बहन पूजा कुमारी एवं उमरावती कुमारी है। घटना के बाद में बच्चे घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Leave a Reply