Breaking News

मुजफ्फरपुर में 5वीं तक के स्कूल बंद:20 से 22 अप्रैल तक बंद रहेंगे सारे स्कूल, निर्देश नहीं मानने पर होगा एक्शन

मुजफ्फरपुर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसका जन जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासकर बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए मुजफ्फरपुर DM प्रणव कुमार ने कक्षा 5वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश 20 अप्रैल यानी कल से 22 अप्रैल तक लागू रहेगा। उसके बाद बाद मौसम को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।

DM ने आदेश में कहा है कि कक्षा 5 तक के सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेगी। DM ने इससे सभी SDO, SDPO, DSP, BDO और थानेदार को अवगत कराते हुए सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

बता दें की मुजफ्फरपुर में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। सुबह से ही तेज धूप हो रही है। गर्म हवा चलने से लोगों और बच्चो को दिक्कत हो रही है। दिन में कड़ी धूप होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी कारण और बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.