Breaking News

ऑटो में बने तहखाने से शराब की बड़ी खेप बरामद:गोपालगंज में पुलिस ने चलाया था वाहन चेकिंग अभियान

मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ऑटो को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो ऑटो में बने तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से पुलिस ने पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के दीघा अखाड़ा रोड यदुवंशी निवासी जोधा पासवान के बेटा उत्तम कुमार और सहवीर राय के बेटा प्रभात कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि श्रीपुर ओपी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ऑटो द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाजार के पास वाहन जांच शुरू कर दी। इसी बीच एक बिना नंबर खुले बॉडी वाला ऑटो पहुंचा।

पुलिस ने जब ऑटो की जांच की तब उसमें से 8 पीएम विदेशी शराब, 180 एमएल का 788 पीस कुल मात्रा 141.84 लीटर बरामद किया गया। साथ ही दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.