Breaking News

पटना में तेल गोदाम में आग..आग ने कई मकानों को चपेट में लिया; डर से घर खाली कर रहे लोग

पटना सिटी के मंगल तालाब के पास रिफाइंड ऑयल के गोदाम में भीषण आग लगी है। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों का पानी खत्म हो चुका है। 6 गाड़ियां और बुलाई गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन बुलाई गई है। आग ने आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया है। लोगों ने खुद से घर खाली करना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आग मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी। आग इतनी भयावह है कि आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

इस गोदाम के पास ही रहने वाले उमा यादव ने बताया की सुबह करीब 5:30 बजे रिफाइंड के गोदाम में आग लग गया है। प्रशासन का कोई इस पर ध्यान नहीं है आग लगने के आधे घंटे के बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंची थीं।

सुमित कुमार ने बताया की सुबह 5:30 के करीब हम मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, उस दौरान आग की लपटें दिखाई देने लगी। ये गोदाम कुछ दिन पहले ही खुला था। अब आग कैसे लगी इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में काफी देर हुई। जबकि यहां से 2 किलोमीटर है कि दूरी पर ही अग्निशामक का केंद्र है।

हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से काबू पाने की कोशिश

आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई गई है। इस क्रेन की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसका काम आग पर काबू पाना है। बताया जा रहा है कि अगर नीचे स्तर से आग पर काबू पाने में अग्निशमन की गाड़ी सफल नहीं हो पाती है तो लिफ्टर गाड़ी से पानी का बहाव ऊपर से दिया जाता है, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके।

इस गाड़ी की जरूरत इसलिए पड़ गई क्योंकि नीचे से आग पर काबू पाने में अग्निशमन की लगभग एक दर्जन गाड़ियां पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही थी। आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी।

इस को ध्यान में रखते हुए आग की लपट और तेज आसपास के घरों को अपनी चपेट में नहीं ले ले इसलिए ऊपर से पानी का छिड़काव के लिए लिफ्टर गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.