आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर फकुली चेक पोस्ट से बरामद नकली नोट नेपाल के सीमावर्ती इलाके से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था। इस मामले में रविवार को प्रेसवार्ता कर एसएसपी राकेश कुमार ने खुलासा किया है।

आरोपी विशंभर
बस चेकिंग के दौरान पकड़ाया था
एसएसपी ने बताया कि सूचना के आलोक पर फकुली ओपी अध्यक्ष मोहन प्रसाद के द्वारा वाहन जाँच प्रारंभ की गई। उसी दौरान एक बस को डिटेन किया गया। उसके बाद बस की चेकिंग शुरू की गई। जिस दौरान विशंभर प्रसाद सिंह नामक एक व्यक्ति बस से हड़बड़ा कर निकलने का प्रयास कर रहा था। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके पास से 100 के कुल 400 नोट बरमाद किया गया। सभी 400 नोट तीन ही सीरीज के थे। जाँच उपरांत सभी नोट नकली निकला।
विशम्भर सिंह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िला के कोतरा रोड का निवासी है। ये यहां एक एजेंट से पैसा लिया था। छत्तीसगढ़ जा कर सभी नोट को चलाना था। सख्ती से पूछताछ के बाद विशम्भर ने बताया कि वो एक व्यक्ति से भयते शनिवार को नोट प्राप्त किया था। उस एजेंट के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। उसके गिरफ्तारी के बेस्ड अगली कड़ी का पता चल सकेगा।
सीमावर्ती इलाके से मिला था नोट
विशम्भर ने पुलिस को बताया कि वो वैशाली ज़िले के एक व्यक्ति से नकली नोट प्राप्त किया था। यहां से नकली नोट लेकर उसे छत्तीसगढ़ जाना था। वहीं, इन पैसों को खपत करना था।

जब्त नकली नोट
ऐसे हुई नकली नोट की पहचान
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस से मिली इनपुट के आधार पर विशमभर को बस से नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। नोट में काफी अंतर है। वाटर मार्क में गांधी जी का प्रतिबिंब सही से नही झलक रहा है। सभी 400 नोट तीन सीरीज का है। हर नोट का एक अलाव नम्बर और सीरीज होता है। लेकिन सभी 400 नोटो की संख्या तीन सीरीज का ही है।



Leave a Reply