BIHARBreaking NewsSTATEVAISHALI

वैशाली सांसद वीणा देवी की जांच रिपोर्ट आयी, RMRI ने अन्य संदिग्धों का टेस्ट रिपोर्ट भी जारी किया, जानें…

PATNA : पटना के RMRI ने कोरोना के संदिग्धों की जांच रिपोर्ट जारी की है। राहत की खबर यह है कि वैशाली की सांसद वीणा देवी का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया है। RMRI ने इसके अलावा चार अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी जारी की है। इन सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। 
24 मार्च को दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंची वैशाली के सांसद वीणा देवी ने गुरुवार को अपना सैंपल टेस्ट के लिए दिया था।

एसकेएमसीएच पहुंची वीणा देवी ने अपना सैम्पल दिया था जिसे टेस्ट के लिए पटना के RMRI भेजा गया था और अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 
मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ एसके शाही के मुताबिक वहां के 5 सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजे गए थे और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एसकेएमसीएच अब तक कुल 184 सैंपल टेस्ट के लिए पटना के RMRI भेजा गया जिसमें से 173 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.