Breaking News

पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से 27 की मौ’त:6 की आंखों की रोशनी गई, 2 ASI और 9 चौकीदार सस्पेंड

पूर्वी चंपारण जिले के पांच थाना क्षेत्रों में शराब से 27 लोगों की मौत हो गई। सभी मौतें पिछले दो दिनों में हुई है। इसमें तुरकौलिया और रघुनाथपुर में 13, हरसिद्धि में 6, पहाड़पुर में 5 और सुगौली में 3 लोगों की मौत हुई है।

मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह का गलत काम नहीं करना चाहिए। इसे लेकर सभी को समझाया जाता है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे।

अब तक तीन शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इनमें मोतिहारी सदर अस्पताल में एक और मुजफ्फरपुर के SKMCH में दो शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जबकि, ज्यादातर शवों का उनके परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। DM सौरभ जोरवाल ने बताया कि 14 लोगों की शराब पीने से मौत हुई है।

एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर पर हो सकती है कार्रवाई

इधर, SP ने एएसआई उमेशा पाठक, एएसआई शिवाजी सिंह, चौकीदार नागेन्द्र राय, चौकीदार सुकदेव राउत, चौकीदार विनोद दास, चौकीदार अशोक कुमार पासवान, चौकीदार वंशी यादव, चौकीदार इंदल राय, चौकीदार अरविंद कुमार, चौकीदार अजय कुमार यादव, चौकीदार सुरेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर को जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जहरीली शराब मामले पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया कि मोतिहारी जहरीली शराब कांड की जांच CID के तहत आने वाली मद्य निषेध इकाई करेगी। इस मामले में अब तक 400 जगहों पर छापेमारी की गई है। इसके साथ ही 60 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पांच FIR की गई दर्ज

3 मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। वेसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होगा। डॉक्टर की ओर से प्रथम दृष्टया जहरीली तरल (शराब) के सेवन की संभावना व्यक्त की गई है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 5 FIR दर्ज की गई है। इसमें तुरकौलिया थाना में 2, हरसिद्धि में 1, सुगौली थाने में 1 और पहाड़पुर थाना में एक FIR दर्ज हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.