Corona Virus: ओडिशा के बाद कोरोना वायरस के सं’क्रमण को रोकने के लिए पंजाब दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है। पंजाब कैबिनेट ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। केवल जरूरी सेवाओं वाले लोगों को ही आने-जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा यातायात आदि चीजें बंद रहेंगी।
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह संकेत दिया था कि राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा राज्य में सभी लोगों को मास्क पहनने के लिए भी कहा और इसे सभी के लिए अनिवार्य बताया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी, “पंजाब में मास्क पहनना अब अनिवार्य है।”शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में कई नए मामले सामने आ रहे हैं। लगता है कि राज्य कम्युनिटी ट्रांसमिशन के आसार हैं। यहां कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये मामले कम्युनिटी ट्रांसमिशन के मामले हैं।

हालांकि सीएम अमरिंदर सिंह के बयान को खारिज करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के गृह सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन के लक्षण नहीं है और परेशान होने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि पंजाब में शुक्रवार (10 अप्रैल) सुबह कोरोना का एक नया मामला सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 131 हो गई है। इस बीमारी से राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।



Input: Jansatta



Leave a Reply