बिहार में कोरोना वायरस के कुल 60 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. लॉक डाउन के बावजूद लोग इसको गं’भीरता से नहीं ले रहे और इसके कांटेक्ट में आ जा रहे हैं. सीवान और बेगूसराय जिला इससे ज्यादा प्रभावित जिला है. इसको देखते हुए सीवान के बाद अब बेगूसराय को भी सील कर दिया गया है.लॉक डाउन से पहले इंडोनेशिया से आए 10-11 जमाती के द्वारा बेगूसराय के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करने की सूचना के बाद हॉटस्पॉट में चिन्हित करते हुए बीएमपी के हवाले कर दिया गया है. जिले की सीमा को चारों तरफ से सील कर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. इन चेकपोस्ट पर बगैर प्राधिकार पत्र दिखाए किसी भी आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.
बता दें कि बेगूसराय के डीआईजी राजेश कुमार खुद व्यवस्था की पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसके अलावा डीएम-एसपी भी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से पूछताछ करने के बाद दिशा-निर्देश दे रहे हैं. कोशिश यही की जा रही है की लोगों का कम से कम आना- जाना हो.

वहीं इधर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम अल’र्ट मोड में है. बात करें तेघड़ा अनुमंडल की तो यहां इमामगंज, आलमचक, मसकंद दरगाह, गणपतौल, मुर्गियाचक और दीनदयाल रोड बरौनी को संवेदनशील घोषित करते हुए यहां दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.इसके अलावा, बछवाड़ा, मंसूरचक, तेघड़ा प्रखंड के 18 स्थानों को संवेदनशील घोषित करते हुए चेक पोस्ट बनाए गए हैं. जबकि 15 स्थानों को चिन्हित कर यहां तीन पाली में दं’डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को तैनात करते हुए मोटरसाइकिल गश्ती दल को लगाया गया है.







Comment here