Breaking News

दानापुर स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदे दंपती..दोनों की मौ’त:गर्भवती थी महिला

पटना में शुक्रवार की सुबह दंपती ने आत्महत्या कर ली। दानापुर स्टेशन गर्भवती महिला अपने पति के साथ ट्रेन से आगे कूद गई। सूचना पर दानापुर GRP पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों पति-पत्नी की पहचान दानापुर के आदमपुर निवासी के रूप में की गई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा कि दानापुर के आदमपुर निवासी सुमन कुमार (33 वर्ष) एवं उनकी गर्भवती पत्नी पूजा कुमारी (23 वर्ष) आज सुबह दानापुर स्टेशन पर पहुंची। जहां यार्ड में जाकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इधर, सूचना के बाद दानापुर स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी जीआरपी थाने को दी। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के शव की पहचान कर ली गई है। दोनों दानापुर के निवासी हैं। घटना के कारण पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि फिलहाल उनके परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है। परिजन मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा कर पाएंगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पत्नी के गर्भवती होने की भी खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.