दिल्ली से लौटने के बाद CM नीतीश कुमार आज पटना में जदयू कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता और नेताओं ने दिल्ली से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर उनका स्वागत किया गया। नीतीश की गाड़ी पर गुलाब के फूलों की बारिश की गई। इस दौरान देश का पीएम कैसा हो…नीतीश कुमार जैसा हो के नारे भी लगे। बाद में नीतीश ने कहा कि ऐसा नारा मत लगाइए, विवाद हो जाएगा। मैं विपक्ष काे एकजुट करने निकला हूं।
जदयू ऑफिस में आज भीमराव आंबेडकर की 132 जयंती मनाई जा रही है। नीतीश इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार ने कहा कि परसो बात हो गई है। ज्यादा से ज्यादा पार्टियां एक साथ आ रही हैं। सब तैयार हैं, सभी सहमत हो गए हैं। सबकी सहमति के बाद सब कुछ ठीक हो गया है। CPI-CPM से भी बात हो गई है।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है, सब लोग एक साथ बैठे। एक साथ तय करेंगे कि कौन कितने लोग, कहां से लड़ेंगे, यह तय करेंगे और पूरे देश का एक साथ दौरा करेंगे। मुझे बुलाया गया था, गए तो सभी ने बैठकर बातचीत की। समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम करेंगे।
बता दें कि नीतीश 3 तीनों के दिल्ली दौरे से गुरुवार शाम ही लौटे हैं। दिल्ली में नीतीश ने राहुल गांधी, खड़गे, केजरीवाल समेत कई नेताओं से मुलाकात की। नीतीश जब दिल्ली से लौटे तो उन्होंने बस इतना ही कहा था अब विपक्ष मजबूत होगा। आप लोग चिंता मत कीजिए।
जेडीयू और आरजेडी नेता नीतीश को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है। नीतीश का कहना है कि वो सिर्फ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में लगे हैं।

CM के स्वागत के लिए उमड़े जदयू नेता।
जेडीयू ऑफिस के बाहर नेताओं ने नीतीश के पोस्टर भी लगाए हैं। एक पोस्टर भीम चौपाल और संकल्प का है। इस पर लिखा गया है कि बाबा साहब का जो सपना रहा अधूरा, नीतीश कुमार कर रहे पूरा। इस पोस्टर में भीमराव अंबेडकर को विधिकार बताया गया है तो नीतीश कुमार को नीतिकार बनाया गया है।



Leave a Reply