Breaking News

मुजफ्फरपुर में दुर्गा मंदिर में घुसकर चो’री:बद’माशों ने माता का मुकुट, हार समेत अन्य सामान चुराए

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने महिला थाना से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित देवी मंदिर को निशाना बनाया है। बदमाशों ने मंदिर में घुसकर माता का हार, मुकुट समेत अन्य जेवरात चोरी कर लिए। दानपेटी भी खोलकर रखा कैश ले उड़े। घटना नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड की है। जहां बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। मंदिर में सीसीटीवी भी लगा है। लेकिन, वह खराब था। जिसके वजह से बदमाश चिह्नित नही हो सके है। मंदिर के खुलने के बाद पुजारी दुर्गा पांडे के होश उड़ गया।

उन्होंने मामले की जानकारी मंदिर के सेक्रेटरी सुबोध कुमार को दिया। जिसके बाद घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने घटना की छानबीन की। मंदिर में लगे सीसीटीवी को खंगाला। लेकिन, वह बंद पड़ा था। जिसके बाद आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। ताकि, बदमाशो को चिह्नित किया जा सके।

मामले में पुजारी ने बताया की देर रात 10 बजे मंदिर परिसर साफ कर वे सोने चले गए थे। सुबह 4 बजे उठे तो देखे की मंदिर में चोरी हुई है। माता के मूर्ति पर सजाया मुकुट, हार, नथिया व छतरी गायब है। दानपेटी भी खुला है। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी सेक्रेटरी को दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं, सेक्रेटरी का कहना है की चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी खराब है। मामले में नगर थानेदार श्री राम सिंह का कहना है की मंदिर में चोरी की सूचना मिली हैं। सूचना पर पदाधिकारी को जांच करने के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। बदमाशों को चिह्नित करने की कवायद चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.