Breaking News

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से हुआ खुलासा:बिहार में गुजर-बसर करना देश के 25 राज्यों से आसान

बिहार में गुजारा करना देश के 25 राज्यों से आसान है। यहां जीवन जीने के लिए रोजमर्रा की वस्तुएं देश के अधिकतर राज्यों से सस्ती हैं। अभी जारी मार्च महीने के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से इसका पता चलता है। बिहार का 173.3 देश के सूचकांक 177.2 से भी कम है। देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केवल 10 का ही सूचकांक बिहार से कम है। यानी आम उपभोग की वस्तुएं बिहार से सस्ती हैं।

बिहार का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 173.3 होने का तात्पर्य यह है कि यहां के आमलोगों को दैनिक जीवन की आवश्यक सामग्री के लिए अगर 2012 में 100 रुपया चुका पड़ता था तो अब 173 रुपया 30 पैसा चुकाना पड़ रहा है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान का सूचकांक 175.3, मध्यप्रदेश का 176.4, झारखंड का 173.6, उत्तर प्रदेश का 176.5 और पश्चिम बंगाल का 182.3 है। शेष पेज-17 पर

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.