Breaking News

पटना में मरीन ड्राइव पर सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर में मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

पटना के गंगा पाथ वे पर रेलवे ऑफिसर को रिसीव करने जा रही तेज रफ़्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआI

वहीं, घटना कि जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे को लेकर पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने बताया कि कार की रफ़्तार तेज होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गईI लेकिन घटना स्थल पर कोई CCTV कैमरा नहीं होने के कारण यह पता नहीं चल पाया की घटना कैसे हुईI वहीं क्षतिग्रस्त कार को पुलिस तेज रफ़्तार का दो हजार का जुर्माना वसूल कर कार को छोड़ दियाI

इधर, मौके पर मौजूद कार चालक सुमन जीत कुमार ने पुलिस को बताया की पीछे से आ रही कार ने उसे ओवरटेक करना चाहा। इस दौरान कार डिवाइडर पर चढ़ गया और कार क्षतिग्रस्त हो गईI

ट्रैफिक पुलिस कर्मी के मुताबिक कार चालक सुमन जीत कुमार कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर का रहने वाला हैI जो रेलवे के एक अधिकारी को रिसीव करने के लिए गंगा पाथवे होकर हाजीपुर जा रहा था। लेकिन तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई और क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन घटना में किसी की हताहत नहीं हुई हैI

बताते चलें कि गंगा पाथवे और अटल पथ पर वाहनों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रहा। जबकि ट्रैफिक पुलिस का दावा है की लगातार कार्रवाई हो रही। बावजूद इसके रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रही। अब सवाल यह कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत में लगने वाली CCTV कैमरा नहीं लगाने के कारण यह पता लगाना मुश्किल है कि तेज रफ़्तार का कहर ढाने वाला कौन है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.