बिहार में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में हर घंटे दो से तीन कोरोना संक्रमित मिल रहे। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61 नए संक्रमितों के मिले है, जिसमें 31 मरीज पटना के है। खतरा पटना में सबसे अधिक बढ़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि 50% से अधिक मामले पटना से सामने आ रहे है। राजधानी में कई ऐसे इलाके हैं, जहां संक्रमण को लेकर अलर्ट नहीं रहे तो संक्रमित हो सकते हैं।
डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि अधिकांश सक्रिय मामले शहरी क्षेत्रों में हैं। जिनमें पटना नगरपालिका क्षेत्र, फुलवारीशरीफ, दानापुर और खगौल शामिल हैं। जबकि एक या दो मामले बाढ़, बख्तियारपुर, बेलछी और मोकामा से हैं।
कुल एक्टिव मामलों की संख्या 254 हुई
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 61 नए मामले सामने आने के बाद कुल एक्टिव मामलों की संख्या 254 हो गई है। वही पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 139, भागलपुर में 20, खगड़िया में 15, मुंगेर 14 और गया में 12 एक्टिव मरीज है। पिछले 24 घंटे में कुल 57000 कोरोना जांच हुआ है।
13 दिन में 390 नए मामले सामने आए
अप्रैल महीने के 13 दिनों में 390 नए संक्रमित मामले सामने आए है। जिसमें 136 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना के मामले बढ़ने की बड़ी वजह नये वैरिएंट 1.16 को बताया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया की कोविड की अन्य लहरों की तरह सर्दी, खांसी, बुखार, सिर दर्द बदन दर्द, सुंघने में परेशानी तो मिल ही रही है। लेकिन, अधिकतर मरीजों में डायरिया, पेट में गड़बड़ी व खुजली के लक्षण सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात है कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
सभी जिलों के लिए टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी
राज्य स्वास्थ्य समिति ने कोरोना मरीजों की जांच और इलाज के लिए सभी जिलों के टॉल फ्री मेडिकल हेल्पलाइन नंबर जारी किये है। इन नंबरों पर मरीज 24 घंटे नजदीक के अस्पताल की जानकारी, चिकित्सीय परामर्श, उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परामर्श देने की सुविधा उपलब्ध है।



Comment here