चंपारण सत्याग्रह के 106 साल पूरे हाेने पर रेलवे ने मुजफ्फरपुर व चंपारणवासियाें काे ताेहफा दिया है। 15 अप्रैल से बापूधाम माेतिहारी से मुजफ्फरपुर हाेते हुए नई इंटरसिटी एक्सप्रेस चलेगी। यह ट्रेन 15556/15555 मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस माेतिहारी से प्रतिदिन पाटलिपुत्र तक जाएगी और वहां से बापूधाम लाैटेगी। इस ट्रेन खासकर दैनिक यात्रियाें काे काफी राहत देगी। गुरुवार काे पूर्व मध्य रेलवे ने इस इंटरसिटी मेमू एक्सप्रेस की समय-सारणी जारी की।
15 अप्रैल काे इस ट्रेन काे दाेपहर 3 बजे बापूधाम माेतिहारी स्टेशन से पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राधामाेहन सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। इस दिन यह ट्रेन मुजफ्फरपुर में शाम 5.15 बजे और पाटलिपुत्र में रात 8 बजे पहुंचेगी। इसलिए बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र -बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित व निर्धारित समय से परिचालन 16 अप्रैल से हाेगा।




Comment here