काेराेना संक्रमण के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। जिले में अभी काेराेना के 10 एक्टिव मरीज हैं। सभी हाेम आइसाेलेशन में हैं। इन सबके बीच जिले में अभी 1031588 लोग कोरोना टीका के फर्स्ट डोज से वंचित हैं। यह कुल लक्ष्य 4142239 का 25 फीसदी है। वहीं, करीब 18 फीसदी यानी 513327 लाेग सेकेंड डाेज से वंचित है जबकि 27 फीसदी प्रिकाॅशन डाेज से वंचित हैं। काेराेना के बढ़ते संक्रमण से लाेगाें में चिंता है। सैकड़ों की संख्या में लाेग टीका के लिए सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच समेत अन्य अस्पतालाें में पहुंच रहे हैं, लेकिन टीका खत्म हाेने के कारण निराशा ही हाथ लग रही है।
जिला स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 31 लाख 10 हजार 651 लाेगाें काे फर्स्ट डाेज दिया गया है। यह लक्ष्य का 75.1 फीसदी है। इसी प्रकार 23 लाख 83 हजार 447 लाेगाें काे सेकेंड डाेज दिया गया है जाे कुल लक्ष्य 2896774 का 82.3 फीसदी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 87 हजार 994 काे फर्स्ट डाेज दिया गया है। यह कुल लक्ष्य 252726 का 34.8 फीसदी है। इसी प्रकार 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 36 हजार 875 यानि 61.2 फीसदी काे फर्स्ट और इसी आयु वर्ग में 1 लाख 25 हजार 664 यानि 55.1 फीसदी काे सेकेंड डाेज दिया गया है।
16 लाख 76 हजार लोगों की हुई काेराेना जांच
आंकड़ों के मुताबिक, जिले में काेराेना संक्रमण की पहली लहर से लेकर बीते 31 मार्च तक जिले में 16 लाख 76 हजार 80 लाेगाें के सैंपल की जांच कराई गई। इसमें 23 हजार 680 लाेग पाॅजिटिव मिले। आरटीपीसीआर से 542158, एंटीजन से 1118877 और ट्रूनेट से 15045 सैंपल की जांच कराई गई।



Comment here