Breaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

Breaking News: लखनऊ में 22 जमातियों के सम्पर्क में आए 1000 से अधिक संदिग्ध लोगों की तला’श…

सरकार, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एड़ी-चोटी का जोर लगाकर कोरोना संक्रमण को नि’यंत्रित करने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन मु’श्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। राजधानी के हॉटस्पॉट इलाकों को सील करने के बाद भी कोरोना का ख’तरा कम नहीं हुआ है क्योंकि जमातियों के बारे में मिली नई जानकारी चिंता बढ़ाने वाली है। 

स्वास्थ्य विभाग ने जो जानकारियां जुटाई हैं, उनके मुताबिक कोरोना से संक्रमित जमाती लॉकडाउन के बाद भी लोगों से लगातार मिल रहे थे। अफसरों की माने तो एक संक्रमित जमाती लगभग 50 लोगों के सम्पर्क में रहा और कई घंटे उनके बीच बिताए हैं। अब तक की पड़ताल के हिसाब से कैंट इलाके में एक हजार से अधिक कोरोना संदिग्ध लोग मौजूद हैं और सारे हॉट-स्पॉट वाले इलाकों को मिलाकर देखें तो यह संख्या बहुत बड़ी है। इन स्पॉट पर एलआईयू और पुलिस संदिग्धों की तला’श में लगी है। 

कैंट इलाका सबसे संवेदनशील: कैंट में ही सबसे अधिक 22 जमाती मिले हैं इसलिए यह इलाका सबसे अधिक संवेदनशील है। इनके सीधे सम्पर्क में आए एक हजार से अधिक लोग सं’दिग्ध हैं। इनकी सूची स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन स्तर तक तैयार होकर पहुंच चुकी है। इन्हें तला’श कर क्वारंटीन किया जा रहा है। 

लोग खुद सामने आएं तो बेहतर: स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का कहना है कि जो लोग जमातियों के सम्पर्क में आए हैं, वे खुद ही सामने आकर जांच करवा लें तो उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और आमजन को भी जल्दी राहत मिल सकती है। फिलहाल इनकी तलाश के लिए टीम घर-घर पहुंच ब्योरा जुटा रही है। 

हर जमाती के सम्पर्क में आए लोगों का आंकड़ा तेजी से जुटाने में स्वास्थ्य टीम लगी है। पड़ताल में हर चिह्नित व्यक्ति को तुरंत क्वारंटीन किया जा रहा है। उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.